Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

गैस को करें जड़ से ख़त्म,घरेलु उपाय

 गैस को करें जड़ से ख़त्म,घरेलु उपाय 

पेट दर्द
Image from Google 

कारण:

  •  अनियमित खान पान
  • खान पान पर ध्यान न देना इस रोग के उत्पन्न होने की वजह हो सकती है।
  •  पेट में गैस प्याज, अंडे, बेसन, अधिक रेशेदार भोजन, ज्यादा प्रोटीन और वसा युक्त भोजन करने से बनती है।
  •  कभी-कभी पेट में अल्सर, अपच और इन्फेक्शन जैसे कारणों से भी ये समस्या होने लगती है।
  •  जिन लोगो को गैस ज्यादा बनती है, उनको ठंडा और रुखा भोजन नहीं करना चाहिए।
  •  चाय कॉफ़ी, तले हुए और अधिक तीखे चटपटे मशालेदार चीज़े खाने से पेट में गैस बनाती है।
  •  ज्यादा चिंता, अधिक शराब पिने से और धुम्रपान करने से पेट में गैस अधिक बनती है।

लक्षण

  1. भूख कम लगना।
  2. खाना हाजम न होना।
  3. कब्ज।
  4. पेट दर्द।
  5. पेट में जलन।
  6. खट्टी डकारे।

सेब:

     ये एक ऐसा फल है, जो अनेक रोगों में फायदा करता है। सेब के गुद्दे में यह विशेषता होती है, की वह पेट की आंतो में और पांचक अंगो पर हलकी सी परत बनाकर उनके लिए कवच का काम करता है। सेब से पाचन क्रिया में एक्टिव सेल्स भोजन के बचे हुए अंश सड़ने से बचे रहते है जिसके कारण पेट में गैस नहीं बनती। इस रोग से परेशान व्यक्ति को सेब का जूस पीकर या सेब खाकर गरम पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

संतरा:

       संतरे को नारंगी भी कहा जाता है। इसके सेवन से गैस की परेशानी ख़तम हो जाती है। रोजाना सुबह 1 गिलास संतरा का जूस पीना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए फायेदेमंद होने के साथ पेट में गैस की बीमारी में लाभकारी होता है।

केला:

       अक्सर जिस व्यक्ति को दस्त लग जाती है, उनको डॉक्टर दावा के साथ केला खाने की सलाह देता है। पेट की बीमारी में केला खाना फायदा करता है। केले को देशी घी के साथ खाने से गैस की समस्या नहीं होती है।

अमरूद:

       यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फल है। अमरुद में विटामिन A, B और C अधिक मात्रा में पाया जाता है। अमरुद को काटकर सेंधा नमक के साथ खाने से पेट में गैस नहीं बनती और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

अंजीर:

     जिस व्यक्ति को पुराना कब्ज है उसको अंजीर खाना चाहिए। अंजीर के बिज के सेवन से पेट हमेशा साफ़ बना रहता है और गैस की समस्या कभी नहीं होती।

जायफल: 

     पेट में गैस के इलाज के लिए जायफल को घिसकर उसमे सोंठ मलकर पिने से या जायफल को नींबू के रस में चाटने से लाभ मिलता है। जिस किसी को लम्बे समय से गैस, अपच या खाना ठीक से हाजम न होने की शिकायत रहती है, उनको ये नुस्खा जरुर अपनाना चाहिए।

अजवाइन: 

 खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ 1/2 चम्मच अजवाइन का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से भोजन जल्दी पचता है और पेट में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

नींबू:

       जो लोग रोज नींबू पानी पीते है बीमारी उनके करीब भी नहीं आती। नींबू के फायेदे और औषधीय गुण इतने है की आयुर्वेद में इसको अम्रत के समान मन गया है। जिन लोगो के पेट में गैस बनने की बीमारी है, उनको नींबू के रस 2 छोटे चम्मच और सेंधा नमक हलके गरम पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है। रोजाना दिन में एक बार बिना दूध की नींबू वाली चाय पीना चाहिए पेट में गैस नहीं बनेगी॥

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो तक शेयर (Share) करना ना भूले । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>