Type Here to Get Search Results !

लखनऊ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, दो मिनट से अधिक तक रही अवधि

 लखनऊ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, दो मिनट से अधिक तक रही अवधि

Bhukamp

जीएसाई के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इसका सेंटर अफगानिस्तान में था। हाई मैग्नीट्यूड के कारण इसके झटके उत्तर प्रदेश तक महसूस किए गए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि ऊपर की मंजिल पर रहने वाले लोगों को भूकंप के झटकों का अहसास हुआ।

मंगलवार की दोपहर में अचानक बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात 10.30बजे भूकंप के झटके से लोग चौंके। ये झटके ऊपर की मंजिलों में रहने वाले लोगों को महसूस हुए। जिन कार्यालयों में रात में काम होता है, वहां लोगों ने बोतलों में पानी हिलता देख भूकंप का अंदाजा लगाया। करीब दो मिनट तक कंपन का अहसास होता रहा।इसका सेंटर अफगानिस्तान में था। हाई मैग्नीट्यूड के कारण इसके झटके उत्तर प्रदेश तक महसूस किए गए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि ऊपर की मंजिल पर रहने वाले लोगों को भूकंप के झटकों का अहसास हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.