Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Eid Miladunnabi 2023 के मौके पर कानपुर में पैगाम ए मोहब्बत फोरम ने प्रेस वार्ता कर दी मोहम्मद साहब के जन्मदिन की जानकारी

                 

File photo

 कानपुर पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर उनके बताए हुए इंसानियत के कामों को करके इस दिन को यौमे रहमत के रूप में मनाया जाएगा. पैगामे मुहब्बत फोरम द्वारा रहमत के दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. पैगामे मुहब्बत फोरम के मोहम्मद फैज़ खालिद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की उस दिन नानाराव पार्क में कुशल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. जिसमे सुबह सैर करने वाले लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की जाएगी. इसके साथ ही पैगामे मुहब्बत फोरम द्वारा शहर के सरकारी अस्पतालों में भोजन का वितरण किया जाएगा. हिंदू अनाथालय और अंध विद्यालय के बच्चों को मिठाई का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया की कानपुर में 100 सालों से ज्यादा निकलने वाले कदीमी जुलूस जुलूस ए मोहम्मदी के लिए तख्तियां बनाकर समाज में पैगंबर मोहम्मद का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता में 

मोहम्मद फ़ैज़ खालिद,मुफ्ती अब्दुल रशीद कासमी,आसिफ जमील,जावेद कासमी,फैसल अफजल,फजल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>