Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Central police ने 17 किलो गांजा बेचने जा रहे अभियुक्त को रंगे हाथ पकड़ा

 

File photo

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया। अभियुक्त धीरेश से पूछताछ की गई और उसकी तलाशी के बाद उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। अभियुक्त के पास से 17 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बाजार में इसकी कीमत तकरीबन तीन लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है, की अवैध मादक पदार्थ वह उड़ीसा के पुरी से खरीद कर लाता था। इसके बाद बिहार ले जाकर और अन्य बड़े-बड़े शहरों में इसे अधिक कीमत में बेचने का काम करता था। अभियुक्त से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है,मादक पदार्थ तस्करी गैंग के होने की आशंका पर भी अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई अभियुक्त के खिलाफ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>