Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Unnao News होली मिलन समारोह, करौली शंकर महादेव ने भवन निर्माण के लिए 11 लाख दान देने की घोषणा।

 अभिमन्यु क्षत्रिय सभा कार्यालय में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा।

File photo

अभिमन्यु क्षत्रिय सभा की ओर से रविवार को परसोली हंसपुरम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में करौली शंकर महादेव (गुरुजी) को आमंत्रित किया गया था। संस्था के कार्यों को देखते हुए  करौली शंकर महादेव ने क्षत्रिय महासभा के भवन निर्माण को 11 लाख देने की घोषणा की एवं परिसर में परशुराम की प्रतिमा लगाए जाने पर 5 लाख का चेक संगठन को दान दिया, जिससे कि ब्राह्मण और  क्षत्रिय की एकता की मिसाल बन सके,वही करौली शंकर महादेव ने समारोह में संदेश देते हुए बोले छमा करो और भूल जाओ का संदेश दिया,कन्या भ्रूण हत्या , नशामुक्ति, महिला हिंसा  के खिलाफ आंदोलन चलाने को बल दिया। सभा में आए लोगो को संकल्प के माध्यम से स्वस्थ किया बच्चों से मोबाइल की लत को छुड़वाया व नशे के लती लोगो को देखते हीं देखते नशे से उनका मोह तोड़ दिया गया इस तरह की चिकित्सा देख लोग वहा उपस्थित लोगो को अपने वैदिक चिकित्सा पर भी विश्वास बढ़ा। वहा उपस्थित लोगो को करौली शंकर महादेव जी के द्वारा आशीर्वाद स्वरूप महाप्रसाद भी दिया गया।वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षता पंकज तोमर और संचालन महामंत्री ने किया। समारोह में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, लाल सिंह तोमर,रघुनंदन सिंह भदौरिया,भाजपा के महामंत्री शिवराम सिंह, विधायक अभिजीत सांगा, अविनाश सिंह चौहान, आरएन सिंह, उमेश तोमर, युग दधीचि के मनोज सेंगर, धर्मराज सिंह चौहान, एसडी सिंह परिहार, भूपेन्द्र चौहान, मुनीन्द्र चौहान आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>