Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Eid-miladunnabi-2024 के आने वाले आगामी त्यौहार पर कानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग की एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Image

 आगामी त्यौहार पर निकलने वाले शोभा यात्रा/ जूलूसो में डीजे ,बैंड बाजा और लाउडस्पीकर आदि के व्यापक उपयोग से आम जनमानस को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत आज दिनांक 05.09.2024 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा डीजे संचालकों, बैंड वालों, लाउड स्पीकर वालो के साथ मीटिंग की एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

• शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे और लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए ।जिससे स्थानीय लोगों को शोर से परेशानी न हो और उपयोग के लिए एक निर्धारित समय सीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

• ⁠संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि उपकरणों का उपयोग करते समय स्थानीय समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाए और किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचा जाए।

• ⁠सभी डीजे संचालकों और बैंड वालों को कानूनी अनुमति और नियमों का पालन करने को कहा गया । सभी संचालकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने उपकरणों का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। 

• ⁠श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह का मीटिंग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्सव का माहौल बना रहे और साथ ही स्थानीय लोगों की शांति और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>