KANPUR: 26 एवं 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आमजन सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
