Type Here to Get Search Results !

कानपुर थाना बजरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया

Report - कानपुरा ब्यूरो सैफ khan
कानपुर थाना बजरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन आज दिनांक 15.10.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे "मिशन शक्ति 6.0" अभियान के अंतर्गत, थानाप्रभारी के नेतृत्व में हर सहाय डिग्री कॉलेज, थाना बजरिया में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।  
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय फ्रॉड एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उन्होंने डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय व सावधानियाँ साझा कीं। इस अवसर पर थाना बजरिया की साइबर टीम तथा मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं के प्रति जागरूक किया गया

साइबर सुरक्षा:- किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराएं।
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण:- महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090 - वीमेन पावर लाइन, 112 - आपातकालीन सेवा, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 
करियर मार्गदर्शक:- छात्र-छात्राओं को उनके करियर से संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसमें कॉलेज के प्रिंसिपल तथा उनके शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे जिन्होने छात्राओं को मार्गदर्शक दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो से संबंधित में जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.