Type Here to Get Search Results !

कानपुर में श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, 68वें वर्ष में भव्य आयोजन।


हर साल की तरह इस साल भी कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल जी का स्वागत बड़ी धूम धाम से किया गया।


Report - कानपुर ब्यूरो सैफ खान 

कानपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

 कानपुर :- किदवई स्थित श्री रामेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में धार्मिक उत्साह और भव्यता देखने को मिला।वर्ष 1958 में स्थापित यह आयोजन इस वर्ष अपने 68वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
कानपुर के किदवई नगर स्थित साइट नंबर-2 में आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी । आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।महोत्सव के दौरान सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी देखने को मिली। इस अवसर पर समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों ने अतिथियों का सम्मान करते हुए महोत्सव की परंपरा और धार्मिक महत्व को बनाए रखने का संदेश दिया।श्री रामेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित यह दुर्गा पूजा महोत्सव वर्षों से श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना के साथ यह आयोजन लोगों को धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देता है।
मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति के रंग में रंगा कानपुर का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना । मां दुर्गा से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.