Type Here to Get Search Results !

Kanpur News मनकामेश्वर मंदिर मे भक्ति गीतो पर झूमे भक्त, प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया नवरात्र का आठवां दिन


रिपोर्ट- सौरभ कुमार 

कानपुर। इंद्रानगर गुप्ता सोसाइटी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, भक्ति गीतों की धुन पर भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी राज किशोर खरे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। प्रसाद वितरण के दौरान भी भक्तों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्तव्य खरे, कशिश खरे, प्रीति सिंह, मनोरमा सैनी, मंजू, सुषमा सिंह, प्रिया गुप्ता, रानी कमल, शशि कमल, रंजना कमल, कामिनी सैनी, प्रदीप राठौर, कुलदीप राठौर, अनीस, देवेंद्र श्रीपाठी और अश्वनी दीक्षित सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.