Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Arshi Girls inter college News ह्यूमनकाइंड वेलफेयर व अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाया गया निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

अर्शी गर्ल्स इंटर कॉलेज में ह्यूमनकाइंड वेलफेयर कानपुर नेत्र जांच केंद्र एवं अमर उजाला द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया 

Report - Danish Khan 

Image

 कानपुर –आज ह्यूमनकाइंड वेलफेयर एवं कानपुर नेत्र जांच केंद्र व अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप अर्शी स्कूल चमन गंज में लगाया गया जिसमें आए हुए डॉक्टरों में हड्डी रोग, स्त्री रोग,दंत रोग, नेत्र रोग व बाल रोग आदि के डॉक्टर ने आए हुए मरीजों को देखा व सबको निशुल्क दवाइयां भी दी गई लगभग 250 से 300 मरीजों ने अपना परीक्षण कराया और डॉक्टरों से परामर्श लिया

इस शिविर में ब्लड की जांच, आंखों की जांच व मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी हुए, इस कैंप में एलोपैथ के साथ साथ होम्योपैथी के डॉक्टर भी मौजूद रहे डॉक्टरों में डॉ शिवांक त्रिपाठी, डॉ गौसिया अमरीन ,डॉ एम नोमान खान ,डॉ नवीन पटेल ,डॉ वकार उल इस्लाम ,डॉ सुमबुल शकील डॉ बिलाल अहमद डॉक्टर अलीशा खान, डॉ मोहम्मद शकील, डॉक्टर जीशान अंसारी, डॉ अजहर, डॉ ऋषभ गुप्ता आदि लोगों ने मरीजों को देखकर उनको निशुल्क दवाएं दी आए हुए मरीजों ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया इस मेगा कैंप में अबुल हसन,एडवोकेट शाहरुख खान,मोहसिन मुस्तफा,डॉक्टर जीशान आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>