सड़क किनारे ओर गलियों में पड़े है तार से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग
Report - Almas Ansari
कानपुर के वार्ड 71 में जगह जगह बिजली के खुले बॉक्स और अस्त व्यस्त तार पड़े है। ये बॉक्स साक किनारे ओए गलियों के रास्ते में लगे है, जिससे राहगीरों और आने जाने वाले वाले स्थानीय लोगो वाहनों से गुजरने वालोको परेशानी हो रही है।
बारिश में पानी भरने पर खुले बॉक्स में करंट फैलने का डर रहता है ओर वैसे भी रहता है पलक झपकते की राहगीर इसकी चपेट में आ सकता है जो मौत का सबब बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक गलियों में बच्चे ओर बुजुर्ग सब का आना जाना रहता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इन बोक्सो के आस न बैरिगेटिंग है ओर न ही चेतावनी संकेत है ओर बॉक्स का ढक्कन भी नहीं है जो इस तस्वीर में आपको साफ दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगो ने कय बार बिजली विभाग को समस्या बताई पर कार्रवाई नहीं हुई। लोगो ने कहा वार्ड 71 में सर्वे कराकर खराब बॉक्स बदलने ओर खुले तार बाहर निकले हुए ओर ऊपर का ढक्कन भी नहीं है ना ही उसमें ताला लगा है सब चीज़ों को सही करने की मांग की है। लोगो का कहना हादसे के बाद नहीं पहले ही समस्या का समाधान होना चाहिए।

