Report – सैफ ख़ान
कानपुर मिशन शक्ति टीम थाना बजरिया कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के निर्देशन के द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदीकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में आज दिनांक 29/09/26 को थाना बजरिया कमिश्नरेट कानपुर नगर में बाल समाज पी0 रोड थाना बजरिया कानपुर नगर में एक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बालकों को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदीकरण के प्रति जागरूक किया गया । उनसे अपील की गई कि अगर आपके साथ या आपके बालक/ बालिकाओं के साथ कोई पाक्सो अधिनियम संबंधित कोई अप्रिय घटना घटती है तो तुरंत पुलिस में कंप्लेन करे आपको पुलिस के द्वारा पूरा 360 सपोर्ट मिलेगा । उनको चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया जिसमें कि बालक/बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलर घर पर भेजा जाता है जो कि घर पर आकर बालक की निःशुल्क काउंसलिंग करता है। महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया व समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु आश्वाशन दिया गया। और उनको अन्य टोल फ्री न जैसे 1930,112,1090 आदि नंबरों की जानकारी दी गई । तथा उन्हें मिशन शक्ति की पैंफलेट वितरित किए गए।
थाना बजरिया कमिश्नरेट कानपुर नगर।

