कानपुर के गोल चौराहे के पास जेके कैंसर अस्पताल के बाहर भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रीराम बस सर्विस की बस के नीचे मोटरसाइकिल सवार युवक आ गया। हादसे में मोटरसाइकिल और युवक बस के नीचे फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक की मौत की अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद हादसे को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। गोल चौराहे के पास जेके कैंसर अस्पताल के बाहर की घटना।
