Type Here to Get Search Results !

शास्त्री नगर जवाहर पार्क में रामलीला कार्यक्रम में उद्योगपति समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।

Report - कानपुर सैफ खान 

कानपुर-शास्त्री नगर स्थित जवाहर पार्क में आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में कानपुर के जाने-माने उद्योगपति एवं भामाशाह सेठ मुरारी लाल अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग महोजूद रहे। रामलीला के मनमोहक मंचन और रावण दहन को देखने के साथ ही लोगों में सेठ मुरारी लाल अग्रवाल की एक झलक पाने के लिए भी खासा उत्साह दिखाई दिया। सेठ मुरारी लाल अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में शुमार हैं। वे सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहते हुए धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बना। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक सर्वेश शुक्ला बमबम ने रामलीला के माध्यम से धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास किया। भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने उनकी आयोजन क्षमता तथा धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया। रावण दहन का दृश्य लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहा। जलते हुए रावण के पुतले ने संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.