Type Here to Get Search Results !

कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में हंगामा, अधिवक्ताओं की मौजूदगी पर नगर आयुक्त ने जताई आपत्ति

रिपोर्ट – सौरभ कुमार 
कानपुर। कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार दोपहर कार्यकारिणी की बैठक उस समय चर्चा में आ गई, जब नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बैठक में बाहरी लोगों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई। विरोध के बाद नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर चले गए।
जानकारी के मुताबिक, कार्यकारिणी की बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने कानूनी सलाह के लिए दो अधिवक्ताओं को बैठाया था। बैठक के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बाहरी लोगों की मौजूदगी में कोई जवाब नहीं देंगे।
नगर आयुक्त की इस आपत्ति के बाद माहौल गरमा गया। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ बैठक से बाहर चले गए। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने अधिकारियों और महापौर के बीच समन्वय को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
फिलहाल, बैठक में हुए इस घटनाक्रम को लेकर नगर निगम की ओर से आगे की स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.