Report - अलमास अंसारी
कमिश्नरेट कानपुर के अरमापुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला का अराजकता बढ़ाने वालों पर कसा शिकंजा पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय उपनिरीक्षक विनीत कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को लेकर सख्त निर्देश दिए, वहीं शराब ठेकों के आसपास भीड़ लगाकर अराजकता फैलाने वालों को भी चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। साथ ही आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। अरमापुर पुलिस के क्षेत्र में इस पैदल मार्च से साफ संदेश है कि क्षेत्र में अराजकता, अव्यवस्था और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के प्रति पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।
