Type Here to Get Search Results !

कानपुर फरार शातिर वारंटी अभियुक्त को जीआरपी ने घर के पास से दबोचा

Report - नियाज़ अहमद 

पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर शेषमणि उपाध्याय के दिशा निर्देश पर रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर मुकदमा के संबंध में माननीय न्यायालय श्रीमान एसीजेएसडी-5 जनपद कानपुर नगर से प्राप्त एनबीडब्ल्यू के क्रम में वारंटी अभियुक्त गुलजार उर्फ आँशू पुत्र स्व0 गुलाम वाजिदपुर जाजमऊ वर्तमान थाना जाजमऊ पूर्व थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र 34 वर्ष को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक तथा धरातलीय सूचना के आधार पर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग जनपदों में पंजीकृत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.