Type Here to Get Search Results !

Kanpur वार्ड 101 में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, नाली जाम होने से स्थानीय लोग परेशान

संवाददाता मोहम्मद हमजा

कानपुर। वार्ड संख्या 101 के एक मोहल्ले में नाली जाम होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली का पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, गंदगी के चलते बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक गुप्ता मोहल्ले का निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि को क्षेत्र में आकर समस्याओं का जायजा लेना चाहिए, ताकि उनकी परेशानियों का समाधान हो सके।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर वार्ड 101 के लोगों को इस समस्या से कब राहत मिलेगी? 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.