Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

कानपुर जिलाधिकारी श्री विख्यात जी ने स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम का किया निस्तारण

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों के अवकाश के समय यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक में  सम्बन्धित समस्त एसीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के सम्बन्ध में   सुझाब दिए गए ।

जिस पर

जिलाधिकारी ने   जिला विद्यालय निरीक्षक ,बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम गठित करते हुए निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में 1500 से अधिक बच्चे है, उन स्कूलों के प्राचार्य के साथ बैठक करते हुए उन स्कूलों में   ट्रैफिक मार्शल को तैनात किया जाए ।जिनकी ट्रेनिंग ट्रैफिक  विभाग द्वारा कराई जायेगी।  


 उन्होंने कहा कि

जिन स्कूलों में सुबह 8 बजे से छुट्टी के समय तक जो वाहन स्कूल के बाहर खड़े रहते है उन वाहनों को  चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। और उन्हें बताएं कि वे चिन्हित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करें।


उन्होंने कहां की समस्त एसीएम द्वारा जिन पार्किंग स्थल को चिन्हित किया गया है, उसे यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षण पर पार्किंग हेतु उपयोग किया जाए।

उन्होंने आरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा शहर में पार्किंग हेतु चिन्हित स्थल जो नगर निगम को प्रेषित किया गया है ,को विकसित किए जाने हेतु नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाए।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर श्री हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त, समस्त एसीएम, एआरटीओ बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा संबंधित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>