Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

आम आदमी पार्टी कानपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन

कानपुर। रविवार को कानपुर के स्थानीय मर्चेंट चेम्बर हाल में आम आदमी पार्टी कानपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सभा सांसद उत्तर प्रदेश व आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह प्रांत के प्रभारी सुरज प्रधान अयोध्या प्रांत के महासचिव अतुल सिंह तिरंगा शाखा प्रमुख आशुतोष आदमी पार्टी अनुसूचित जाति और अनुति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश वालमीकि कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत पादव एवं वर्तमान महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव सहित उत्तर प्रदेश के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में संजय सिंह का माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया तत्पश्चात संजय सिंह ने भी विभिन्न दलों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश आगामी 2-3 माह में होने वाले निकाय चुनाव के संबंध में संजय सिंह

ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। उन्होंने 

कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्याशी चयन में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय जनता को दिल्ली की सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य कार्यों की चर्चा करें एवं आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में बनी नई सरकार के कामकाज के तरीके एवं जनहित के कार्य को आम जनमानस में

प्रचारित करने का काम करें।

श्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेश की नीति आम आदमी पार्टी अपनाती है हमने समय-समय पर कई बार अपनी ईमानदारी को साबित किया है और जनता के दिलों में जगह बनाई है। पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही आम आदमी की चिता करती है. आम आदमी के लिए काम करती है. आम आदमी की समस्याओं को उठाती है।

हम शिक्षा, चिकित्सा विदयुत व्यवस्था एवं पीने के शुद्ध पानी के लिए दिल्ली में काम कर रहे है।

उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में भी हम अपना उत्तर प्रदेश की जनता के लिए जनहित का गारटी कार्ड लाएंगे जिसमे भ्रष्टाचार के खाली स्थानीय निकाय सरकार का जनता से सीधा संवाद मोहल्ला वार्ड विधानसभा स्तर एवं पाहर स्तर पर चर्चा करने के बाद ही नीति का निर्धारण किया जाएगा और विकास का खाका खींचा जाएगा। यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है बाकी अन्य समस्त राजनीतिक दल अपने द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को दबाने एवं स्वयं को बचाने के लिए बार बार भ्रष्टाचार करते है और अभी भी भ्रष्टाचार के दलदल में खड़े है। हम गारंटी देते हैं कि हमारी आम आदमी पार्टी की स्थानीय निकाय की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होगी।

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति का जितना उत्पीड़न वर्तमान की भाजपा सरकार में हुआ है उतना उसमे आजादी के बाद से आज तक नहीं हुआ।

अध्याय के प्रभारी सूरज प्रधान ने स्थानीय निकाय चुनाव में अनुभवी तेज ईमानदार एवं जनता के प्रति जागरुक प्रत्याशियों के चयन पर जोर दिया और कहा कि कानपुर के युवा ही उत्तर प्रदेश में बदलाव की नींव रखेंगे आम आदमी पार्टी क प्रदेश नेतृत्व हमेशा कानपुर के नेतृत्व के साथ है निकाय चुनाव में हमें आशा है कि कानपुर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा।

आम आदमी पार्टी कानपुर के नगर अध्यक्ष उमेश यादव ने संजय सिंह राज्यसभा सांसद एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी कानपुर की पूरी टीम एवं उसके कार्यकर्ता पूरी लगन मेहनत निष्ठा और ईमानदारी से स्थानीय निकाय के चुनाव में भाग लेंगे और अच्छी संख्या में अपने साथियों को जीता कर लाएंगे।


आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष आबिद अली गाज़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवा सोच वाली पार्टी है और इसके मुखिया भी सभी युवा है। इसलिए आम आदमी पार्टी के साथ युवाओं का बहुत बड़ा संख्या बल है। सम्मेलन में आम आदमी पार्टी कानपुर के जिलाध्यक्ष उमेश यादव के.पी. त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष आबिद अली गाज़ी के साथ आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं समेत 300 युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>