Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

सिंगरौली मेन रोड में सवारी बस खड़े कैंपर में पल्टी, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल

 सिंगरौली मेन रोड में सवारी बस खड़े कैंपर में पल्टी, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल 


गोरबी/सिंगरौली। सिंगरौली में रविवार दोपहर, 30 अक्टूबर 2022, डेढ़ बजे के आस-पास बरगवां से सिंगरौली आ रही रंजीत बस क्रमांक एम.पी 66 पी 0199 सिंगरौली मुख्य मार्ग पर सवारी से भरी बस सड़क  में गड्ढे के कारण खड़े कैंपर  क्रमांक एमपी 66 जी 2568 में बिरला गेट के समीप पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी कि जान नहीं गई किंतु लगभग डेढ़ दर्जन यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। जिनका इलाज एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गड्ढे में गिरने से पूर्व ही चालक वाहन से कूद गया और स्टेरिंग फेल होने कि बात बताकर वहां से भाग गया। रंजीत बस निर्माणाधीन गड्ढे में खड़ी कैंपर पर गिरी जिसमें मिस्त्री कार्य कर रहे थे। इस हादसे में उन्हें भी चोटें आई गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना कि सूचना मोरवा निरीक्षक को दी गई। घटना कि जानकारी लगते ही थाना मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह घटनास्थल पर पहुंच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ घायलों को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया साथ ही सूचना मिलने पर मोरवा (अनुविभागीय अधिकारी) एसडीओपी राजीव पाठक ने एंबुलेंस कि मदद से कई घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय भिजवाया उक्त घटना में कुल 17 लोग घायल हुए हैं।


*यह हुए घायल* 

इस घटना में तारा साहू पत्नी अनीश साहू निवासी गोरबी, सुनीता साहू पत्नी मायाराम साहू निवासी गोंदवाली, रामकली देवी पत्नी वृंदावन साकेत निवासी सोलंग, अनीता साकेत पत्नी राजेश्वर साकेत निवासी बैढ़न, रामदयाल विश्वकर्मा पिता रामबरन निवासी बहरी (सीधी), अनीता पनिका पत्नी संजय पनिका निवासी भौड़ार, श्यामवती पत्नी योगेंद्र बैस निवासी गोरबी, चंचा पत्नी पाखुन्द निवासी रेलवे स्टेशन, अंबर केवट पिता जमुना केवट निवासी पतेरी, सुधीर राय पिता सुरेंद्र राय निवासी जगमोरवा, देवासी साहू पत्नी कैलाश साहू निवासी पड़री, गुलरी देवी पत्नी दयाराम साकेत निवासी बड़ोखर, मुनिया साकेत पत्नी कांति प्रसाद साकेत निवासी सोलंग, रंजू पत्नी छोटे लाल कोल निवासी गोरबी, मानमती गुर्जर पत्नी जय प्रताप गुर्जर निवासी जियावन (देवसर) समेत कैंपर में कार्य कर रहे इस्तकार मिस्त्री एवं उनका कर्मी रोहित गोड़ भी घायल हुआ है। इनमें घायल मानमती गुर्जर कि स्थिति गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर वैढ़न रेफर कर दिया गया है।


*सांसद, विधायकों ने अस्पताल पहुंच घायलों का जाना हाल*               ‌          छठ पर्व में मोरवा पहुंची सांसद रीति पाठक समेत सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य एवं चितरंगी विधायक अमर सिंह को घटना कि सूचना लगते ही घायलों का हाल जानने अस्पताल जा पहुंचे। जहां उन्होंने सभी घायलों को सांत्वना देते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>