गोरबी, सिंगरौली। आज दिनांक 02 अक्टूबर दिन सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक माननीय वीरेंद्र सिंह ने मोरवा थाने कि कमान निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को सौंप दी। पुलिस अधीक्षक का आदेश प्राप्त होते ही निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने मोरवा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। आदेश प्राप्त होते ही निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम मोरवा पहुंचकर थाना प्रांगण में बने शिव मंदिर जाकर दर्शन किया जिसके बाद उन्होंने मोरवा प्रभारी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया।
Advertisement
Loading>>

