सर्किट हाउस रोड सिंगरौली में मानवाधिकार संगठन द्वारा क्रांतिसूर्य बिरसा मुण्डा जी की जयंती मनाई गई
सिंगरौली अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एव अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा जनजातीय अस्मिता की रक्षा और मातृभूमि को बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र व संगठित संघर्ष करने वाले धरती आबा, क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती तथा जनजातीय गौरव दिवस पर सर्किट हाउस रोड सिंगरौली में माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं मिठाई वितरण कर मनाया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र कुमार पासवान, समभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, जिला संगठन मन्त्री अमीत सिंह चंदेल, कालका गुप्ता जी, विमल गुप्ता पूर्व पार्षद, वर्तमान पार्षद परमेश्वर पटेल, जुना पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता तथा गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

