Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Police Commissioner : दो साल का हुआ पुलिस कमिश्नरेट तीसरे साल में प्रवेश, अपराध पर लगी लगाम अपराधी हुए धड़ाम

 दो साल का हुआ पुलिस कमिश्नरेट तीसरे साल में प्रवेश, अपराध पर लगी लगाम 

File photo


जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश शासन ने नगर को जो पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की सौगात दी थी उसे आज दो साल पूरे हो गए है,,,अपनी व्यवसायिक दक्षता सिद्ध करते हुए पुलिस कमिश्नरेट तंत्र ने जहां अपराध का ग्राफ गिराया और मामलों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही शहरवासियों के मन में भी जगह बनाई,,, इसके साथ कई नये आयाम गढ़े और भविष्य के लिये कई नई योजनाओं पर काम भी शुरू किया,,,

दो वर्ष पहले आज के ही दिन दो साल पहले तीन जोन, 11 सर्किल और 34 थानों के साथ शुरु हुए पुलिस कमिश्नरेट में अब चार जोन, 14 सर्किल और 50 थाने बढ चुके हैं,,, जितनी जिम्मेदारी कमिश्नरेट के कंधो पर आई उतनी ही निपुणता से उसे हल भी किया गया,, अब पुलिस कमिश्नरेट का साल 2023-24 का नया संकल्प पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग होगा,,,

इस अवसर पर पुलिस लाइन में कमिश्नरेट पुलिस की परेड हुई,,,जिसमे पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने परेड को सलामी दी,,,भाजपा सांसद व अन्य नेताओं ने कानून व्यवस्था का सुचारू रूप से पालन करने पर कमिश्नरेट पुलिस को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया...! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>