Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे ने नगर निगम की पहली बैठक की

 

File photo

आज दिनांकः-30.05.2023 को माननीय महापौर जी की अध्यक्षता में नगर निगम कानपुर की पहली समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें कानपुर नगर की महत्वपूर्ण समस्याओं के दृष्टिगत नाला सफाई, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग एवं डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने, जैसे कार्याें की प्रगति पर समयक विचार किया गया। आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नाला सफाई का कार्य पूरे कानपुर शहर में किया जा रहा है, इस कार्य की जाॅच हेतु माननीय महापौर द्वारा द्विस्तरीय कार्यवाही किया जाने हेतु नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया, जिसमें प्राथमिक रूप से अधिकारियों एवं पार्षदों की सामूहिक समिति तैयार कर कार्य की जाॅच कराना एवं माननीय महापौर जी द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक स्थल का निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित है। नालो पर किये गये अतिक्रमण पर कठोर कार्यवाही करते हुये दोषियों पर आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। कानपुर नगर के प्रमुख नालो पर व्यापक सफाई हो और खुले नालो को ढकने के भी आदेश पारित किये गये। माननीय महापौर महोदया द्वारा नगर आयुक्त को आदेशित करते हुये अतिक्रमण से सम्बन्धी जोनवार सूची एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अतिक्रमण से सम्बन्धित साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु सख्त निर्देश पारित किये गये।

कानपुर नगर निगम द्वारा अधिकृत एजेन्सी, जो कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है, को यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा न देने पर यह फिर कूड़ा उठाने के समय के उपरान्त कूड़ा सड़क पर फेकने पर 2,500.00 रुपया आवर्ती जुर्माना लगाने सुनिश्चित किये जाने के आदेश दिये गये। कानपुर नगर में लगे समस्त वैध एवं अवैध होर्डिंगो की सूची तैयार करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही जितने भी अवैध होर्डिंग कानपुर नगर निगम की सीमा में लगे है, उन को हटा कर लगाने वाले व्यक्ति/संस्था पर आर्थिक दण्ड लगाने का भी आदेश जारी किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>