Type Here to Get Search Results !

Kanpur News : चायल सीओ ने चरावा कस्बे में हिस्ट्रीशीटर का किया भौतिक सत्यापन

 

File photo

कौशांबी उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तरह से कमर कस ली है। कौशांबी एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर चायल सीओ ने नगर पंचायतों में हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया है। नगर पंचायत,नगर पालिका वा महानगर पालिका में चुनाव दो चरण में 4 मई को होना है। इस पर चायल सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फोर्स के साथ चरवा कस्बे में हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं व्यापारी बंधुओं से चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करने के संबंध में वार्ता की गई संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग की गई वही जगह-जगह पर चायल सीओ योगेंद्र कृष्णा नारायण ने लोगों से वार्ता किया किया। सीओ ने कहा किसी प्रकार की चुनाव में यदि कोई खलल डालता है तो आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इस बात की सूचना दें वही योगेंद्र कृष्ण नारायण ने चरवा कस्बा वासियों से अपील करते हुए कहा कि 4 मई को चुनाव होना है उसके 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा आप सभी चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करें और पुलिस की मदद करें हर संभव पुलिस आपके सहायता के लिए तत्पर्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.