कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां एक व्यक्ति बकरी के खिलाफ फूल चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। व्यक्ति कहना है कि कुछ बकरियां उसके खेत में घुसकर गेंदा के फूल खा गईं। उसने दो बकरियों को पकड़ लिया।फिर उन्हें ऑटो से लेकर थाने पहुंच गया।पुलिस असमंजस में हैं कि वो क्या कार्रवाई करे।ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह घटना भीतरगांव इलाके के गौरी काकरा गांव की है।यहां आसपास फूलों की खेती होती है।किसान शैलेंद्र निषाद भी फूलों की खेती करते हैं। इस बार शैलेंद्र ने गेंदा के फूलों की खेती की है,लेकिन इधर कई दिन से शैलेंद्र परेशान थे,क्योंकि शाम होते ही कोई चुपके से उनके फूलों को तोड़ ले जाता था।
शैलेंद्र ने अपने गांव के लोगों से पूछा,लेकिन कोई पता नहीं चला।ऐसे में बीते सोमवार को शैलेंद्र फूल बेचने शहर नहीं गए बल्कि चुपचाप लाठी लेकर खुद ही अपनी खेत की रखवाली में बैठ गए।इसी बीच शाम को शैलेंद्र ने देखा कि एक तरफ से चार-पांच बकरियां उनके खेत में घुसकर फूलों को खा रही हैं।
यह देखकर शैलेंद्र का गुस्से में आकर 2 बकरियों को पकड़कर थाने ले आये।

