Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Kusharg Hatyakand में आज उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौप किया फांसी की मांग

 

File photo

आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में महानगर वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,महामंत्री राजुकुमार भगतानी, युवा वरिष्ठ महामंत्री अशीष मिश्र ,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा ,अब्दुल वहीद व सुरेश सिंहवानी , वरिष्ठ मंत्री राकेश शर्मा,टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड,राकेश गुप्ता आदि व्यापारियों व कुशाग्र कनोडिया के मामा सोनू अग्रवाल,अपार्टमेंट में पड़ोसी सौरभ इसरानी ,आरो बाजपेई,अशीष मिश्र ,अजय जयसवाल आदि रिश्तेदारो के साथ दिवंगत कुशाग्र कनोडिया का चरित्र हनन न होने देने व हत्यारो पर 15 दिन में या जल्दी से जल्दी चार्जशीट लगाकर निचले व ऊपरी सभी कोर्ट में फांसी की सजा की मांग के लिए चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट में पुलिस द्वारा पैरवी करने को लेकर पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार से मुलाकात की।

   व्यापारियों ने थोक बाजारों में हो रही चोरियो का खुलासा और त्योहारों के समय बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और बाजारों व चौराहों में  ट्राफिक व्यवस्था सुधारने की मांग भी की।

  पदाधिकारियों ने दो ज्ञापन भी पुलिस आयुक्त को सौंपे।

   पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार ने दिवंगत कुशाग्र के मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाकर कोर्ट में फांसी की सजा की पैरवी करने व कुशाग्र के चरित्र हनन न होने का आश्वासन दिया।

पलिस आयुक्त ने त्योहारों के समय बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ बाजारों व चौराहों पर ट्राफिक व्यवस्था की समीक्षा करने का भी आश्वासन दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>