कानपुर । आज आईरा प्रेस क्लब में एक बेबस मां ने कानपुर कमिश्नर से अपनी लापता बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई । प्रेस वार्ता में लापता बेटी के दो मासूम बच्चे वा उस पति भी मौजूद रहा ।
प्रेस वार्ता में पीड़ित अंजू पत्नी रामबाबू निवासी द्वारिकापुरी ने बताया कि पुत्री राज नंदनी उम्र 26 वर्ष का विवाह लगभग 9वर्ष पहले कन्नौज निवासी रामू से हुई थी जिस से दो 2बच्चे है एक 5वर्ष दूसरा 3वर्ष इन की जिंदगी बिना किसी लड़ाई के खुशी खुशी चल रही थी रक्षा बंधन/जन्माष्टमी के त्यौहार में वो कानपुर अपने मायके आई थी 8/9/2023 को सुबह 6बजे टहलने निकली थी जो अब तक नहीं आई काफी खोजबीन करने के पश्चात इस की सूचना थाना सीसामऊ को दी जिस की गुमशुदगी 30/9/2023 को दर्ज की गई दोनो मासूम बच्चे बिना मां के तड़प रहे हैं लेकिन मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है । 2/10/23 को एक अनजान नंबर से फोन आया मुझ को धमकाते हुए बोला की राज नंदनी का आधार कार्ड भेज दो नही तो तुम्हारी लड़की को जान से मार देंगें । प्रेस वार्ता में पीड़ित ने संबंधित चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम से 40000,₹ की डिमांड कर रहे हैं मैं गरीब औरत इतना ₹ नही दे सकती बस मै आप लोग के माध्यम से शहर के आला अधिकारी और सूबे के मुखिया गुहार लगा रही हूं मेरी बेटी को ढूंढा जाए जिस से एक मां को अपनी बेटी और दोनो बच्चो को अपनी मां मिल सके

