Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Cricket news एलआईसी वीकेंड वार्रियर्स को परास्त कर यूबीआई-हीरोज़ ने जीता SCPL सीज़न-1 का ख़िताब


तीन महीने चले रोमांचक एससीपीएल टूर्नामेंट के पहले सीज़न का समापन एचएएल मैदान पर खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले के साथ हुआ, जिसे यूबीआई हीरोज़ ने अपने शानदार खेल से अपने नाम किया। शुरू के अपने तीन मुक़ाबले हार जाने के बाद यूबीआई ने इस प्रतियोगिता में लगभग नॉकआउट बन चुके अपने चारों मुक़ाबलों में अद्भुत खेल दिखा कर सेमी-फाइनल में स्थान बनाया तथा फिर ए टीम को ko फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुक़ाबले में एलआईसी- WW के कप्तान नितीश ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। यूबीआई ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी कर 25 ओवर में 192 रन बनाए। गौरव महेश्वरी ने 31 रन (24 गेंद), मनीष ने 38 रन (27 गेंद) तथा सुजीत ने 19 रन (24 गेंद) में बनाए। जतिन, साकिब तथा नितिन तीनों ने 13 रनों का योगदान दिया। अंत मे यूबीआई के विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषि- (द बाहुबली) ने तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से मात्र 20 गेंदों पर 35 रन जड़ कर टीम का योग 192 पहुंचा दिया। वीकेंड वारियर्स की ओर से विजय उर्फ दीना ने अद्भुत लेगब्रेक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन कर मात्र 20 रन देकर 5 ओवर में 4 विकेट झटके तथा एमवीपी बने।

जवाब में कप्तान नितीश 27 रन (14 गेंद) तथा पुलकित 36 रन (29 गेंद) ने आतिशी आरंभ वारियर्स की पारी को दिया लेकिन इनके आउट होने के बाद इशू 23 रन (25 गेंद) को छोड़ कर पूरी बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम 114 रनों के योग पर धराशायी हो गई।

मैन ऑफ द मैच बने झाँसी के मनीष ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए तथा बेस्ट गेंदबाज़ बने श्वेत ने 23 रन देकर तीन को आउट किया। इसके अतिरिक्त 15 विकेट लेने पर पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ बने भूतपूर्व नौसैनिक सुनील सिंह ने भी 14 रन देकर 2 विकेट लिए। फाइनल मैच के बेस्ट फील्डर तीन कैच लेने वाले इशम ज्योत चुने गए जबकि पूरी प्रतियोगिता मे नौ डिस्मिसल करने वाले इंडियन बैंक -ए टीम के अमित एनजे को सर्वोत्तम क्षेत्ररक्षक चुना गया। 80 के औसत से प्रतियोगिता में 320 रन बनाने वाले मोहम्मद आकिब को मैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज़ चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससीएल चेयरमैन एहसन इमरान रहे तथा उन्होने विजेताओं को आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया। अंत में इस प्रतियोगिता के आयोजक रोहित शर्मा तथा मोहम्मद आसिफ़ ने सभी का धन्यवाद देकर प्रतियोगिता के पहले सीज़न का समापन किया। रामादेवी गददियाना के मोहम्मद आकिब तथा नसीम ने कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>