Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Nagar Shiv Sena शंकर सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने पदाधिकारी को सतर्क अनुशासित जिम्मेदारी का दिया निर्देश

 विदेशी शिष्य भी पहुंचे करौली शंकर महादेव धाम  गुरु पूजन कर लिया गुरु का आशीर्वाद 

शंकर सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने पदाधिकारी को सतर्क अनुशासित जिम्मेदारी का दिया निर्देश
शंकर सेना के अन्य प्रदेशों के अध्यक्ष भी हुए गुरु पूर्णिमा में शामिल
21 जुलाई अषाढ़, शुक्ल पक्ष नक्षत्र उत्तरासाढ/ अषाढी/ गुरु पूर्णिमा पर्व/ व्यास पूजा/ गुरु पूजा अष्टाहिल्का पूर्ण सर्वार्थ सिद्धि योग 5:40 से 2413 तक महापर्व का योग सनातन पंचांगनुसार

कानपुर - सनातन धर्म का अनुसरण करने वाले के लिए गुरु पूर्णिमा किसी महापर्व से कम नहीं है आज इसी महापर्व के अवसर पर विश्व विख्यात श्री करौली शंकर महादेव गुरु जी के पवित्र पिपरगवां स्थित करौली शंकर महादेव धाम लव कुश आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव जी श्री करौली शंकर महादेव जी ने दीक्षा प्राप्त भक्तों के लिए हवन किया जिसमें सर्वप्रथम पांच महाभूत शुद्धि का अनुष्ठान किया गया। पिछले एक सप्ताह से गुरु दीक्षा प्राप्त भक्तगणो के आने का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार भारत ही नहीं विश्व में जहां जहां भी करौली शंकर महादेव गुरु जी के दीक्षा प्राप्त शिष्य है वो अपने गुरु का पूजन कर आशिर्वाद लेने आए है। अमेरिका,जापान,यूरोप,हांगकांग,दुबई व नेपाल आदि कई देशों से भक्त पहले से ही परम पूज्य गुरुदेव के सम्मान हेतु करौली धाम में पहुंच चुके हैं। 

तीन दिवसीय चलने वाला गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आश्रम में कई कार्यक्रम रखे गए है जिसमें भजन संध्या,हवन अनुष्ठान,ध्यान और प्रवचन आदि के कार्यक्रम चलते रहते है गुरुपूर्णिमा के अवसर पर तकरीबन 60 हजार भक्तो ने गुरु दर्शन किया। कई प्रदेशों के भक्तो ने अपने अपने प्रदेशों की संस्कृति के हिसाब से अपने गुरु का पूजन किया।अन्य देशों से आए भक्तो में प्रमुख रूप से चेक गणराज्य के मेयर ईरी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे व देश के कई प्रदेशों के शंकर सेना अध्यक्ष भी कार्यक्रम में पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेशअध्यक्ष सुबोध चोपड़ा , कर्नाटक अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, महाराष्ट्र अध्यक्ष उज्जवल चौधरी, असम अध्यक्ष सुप्रियो चौधरी,गुरुजरत अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, हॉन्गकॉन्ग अध्यक्ष डीलू शर्मा जी अपने अपने सदस्यों के साथ पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>