Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur news अखिल भारतीय आखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविंद्रपुरी जी महाराज करौली शंकर महादेव धाम पहुंचे

 

कानपुर । करौली शंकर महादेव धाम में अखिल भारतीय आखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविंद्रपुरी जी महाराज पहुंचे, करौली धाम पहुंचने पर दरबार में उपस्थित सभी साधु-संतों, सेवकों और भक्तजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात श्री करौली शंकर गुरुजी से भेंट होने पर श्री रवींद्र पुरी जी महाराज ने गुरु जी को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। गुरुजी ने भी श्री रवींद्र पुरी जी महाराज को फूलों की माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। श्री करौली शंकर गुरुदेव ने श्री रवींद्र पुरी जी महाराज को गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा भी भेंट की। प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारी को देखने व आखाड़ा परिषद की बैठक में जाते समय कानपुर में कुछ घंटों का प्रवास करौली शंकर महादेव धाम में रहा। कुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर करौली शंकर महादेव जी से कई विषयों पर चर्चा हुई व इस बार परम पूज्य श्री करौली शंकर महादेव जी को भी महाकुंभ 2025 में अपना खालसा लगाने के लिए भी आमंत्रित किया गया । करौली शंकर महादेव जी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया । करौली शंकर महादेव धाम में प्रवास के दौरान श्री रविंद्रपुरी जी महाराज ने करौली शंकर महादेव धाम में होने वाली बाबा जी एवम मां कामाख्या की आरती व माता महाकाली के महाभिषेक में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>