उत्तर प्रदेश विजय कुमार
अघोरी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. अघोरी गुरु मणिकंदन महाराज ने विजय कुमार यादव को उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य के मीडिया प्रभारी राजकुमार को नियुक्त किया है। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर ने राजकुमार व विजय कुमार यादव को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अखाड़े की विचारधारा और परंपराओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी।
अघोरी अखाड़े से जुड़ने पर विजय कुमार यादव एवं राजकुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि उन्हें महान संतों एवं अघोरी गुरु के सान्निध्य में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। विजय यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अघोरी अखाड़े के लिए कार्य करेंगे और सदैव गुरु का आशीर्वाद लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
अघोरी अखाड़ा सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करता आ रहा है और नई नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

