Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

शराब बिक्रेताओ के विरुद्ध मोरवा पुलिस की कार्यवाही 05 शराब बिक्रेताओं से करीब 100 लीटर शराब जप्त

 

शराब बिक्रेताओ के विरुद्ध मोरवा पुलिस की कार्यवाही 05 शराब बिक्रेताओं से करीब 100 लीटर शराब जप्त साथ ही  25 कोयला वाहनों के खिलाफ अनियमितता पाये जाने पर चलानी कार्यवाही



गोरबी/सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) पुलिस मोरवा कि सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा द्वारा अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की गई जिससे अबतक की कार्यवाही में 05 अवैध शराब बिक्रेताओं से करीब 100 लीटर शराब जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही ग्राम चटका एवं झिंगुरदा में जागरुकता अभियान के तहत अवैध कार्यो मे लिप्त लोगों कि सूचना देने एवं सायबर अपराधों से संबन्धी जानकारी दी गई साथ ही नशा के दुष्प्रभाओं के बारे में भी समझाइस दी गई है। साथ ही 

कोयला ढोने वाले वाहन खासकर कोयला ट्रेलरों जो अति तेज गति से चलकर दुर्घटना घटित करते हैं तथा नाबालिक चालक बिना लाइसेन्स बिना रजिस्ट्रेशन एवं कोयला ओव्हरलोड वाहनों‌ के खिलाफ कार्यवाही की गई ऐसे 25 वाहनों के खिलाफ एमव्ही एक्ट कि विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही गई है। तथा कोयला वाहनों को रोक रोककर स्पीड लिमिट में चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने कि समझाइस दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>