गोरबी/सिंगरौली में 60 अवैध आवासों पर चला बुलडोजर: एनसीएल आवास में कई सालों से कब्जा किए 60 आवासों पर चला एनसीएल का बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एमपी के सिंगरौली जिले में एनसीएल की गोरबी परियोजना में बीते कई सालों से अवैध कब्जा धारियों ने लगभग 60 आवासों पर कब्जा किया था आवास पूरी तरह से जर्जर हो चुके थे बीते दिनों कई दुर्घटनाएं भी हो गई थी जिसे एनसीएल प्रबंधन ध्वस्त करना चाहता था जिस पर अवैध कब्जा धारियों ने विरोध भी किया
जिस पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर 60 से अधिक आवासों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया एसडीएम विकास सिंह एसडीएम संपदा सराफ सहित सैकड़ों की तादात में पुलिस बल मौजूद रहे
जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों के समय से ब्लॉक बी परियोजना गोरबी एलसीएच आवास में अवैध कब्जा धारियों ने एनसीएल आवासों में अपना कब्जा जमा लिया था आवास पूरी तरह से जर्जर हो चुके थे बीते दिनों कई दुर्घटनाएं भी हुई लेकिन एनसीएल प्रबंधन जब भी उन भवन को हटाने की बात करता अवैध कब्जा धारियों के द्वारा इसका जबरदस्त विरोध कई बार किया गया उसके बाद एनसीएल प्रबंधन हाई कोर्ट से आदेश लेकर दिनांक 20 सितंबर 2022 दिन सोमवार कि सुबह 7:00 बजे भारी पुलिस बल व उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुरू हो गई। आदेश के अनुपालन में उपखंड मजिस्ट्रेट चितरंगी ने एसडीओपी मोरवा से पर्याप्त उपलब्ध बल कि मदद से आवासीय परिसर एलसीएच आवासीय परिसर में 60 व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर निवासरत थे जिन्हें आज एनसीएल ब्लॉक बी कि मशीनें जैसे जेसीबी, लोडर, पीशी जैसी दर्जनों मशीनों कि मदद से ध्वस्तीकरण कर दिया गया उक्त मकानों में उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा रिट याचिका कि सुनवाई के दौरान पारित आदेश के अनुपालन में उक्त एलसीएच आवासों को हैवी मशीनों कि मदद से ध्वस्तीकरण कर मुक्त कराया गया।
कानून व्यवस्था हेतु एसडीएम विकास सिंह एसडीएम संपदा सर्राफ, चितरंगी नायब तहसीलदार जानवी शुक्ला को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। एसडीएम चितरंगी द्वारा समस्त संबंधित व अधिकारियों के साथ-साथ एनसीएल ब्लॉक बी परियोजना गोरबी महाप्रबंधक को संबंधित कार्यवाही हेतु आवश्यक रूपरेखा से रूबरू किया गया था।
लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व 40 आवास कराए गए थे मुक्त
गोरबी ब्लॉक बी परियोजना में लगभग 100 एलसीएच के आवास रिक्त थे जिनमें से 40 आवासों को ध्वतीकरण विगत डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व पर्सनल अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे के कार्यकाल में ध्वतीकरण करा दिया गया था शेष 60 आवासों का ध्वतीकरण आज सोमवार 20 सितंबर को बलपूर्वक कार्यवाही कर ध्वतीकरण कराया गया।
जर्जर आवासों का ध्वतीकरण कर कल्याण मंडप का निर्माण कार्य कराना है
एनसीएल ब्लॉक बी परियोजना गोरबी के अवैध एलसीएच आवासों को विगत कई दशक पूर्व खाली कराने की मुहिम चलाई गई थी जर्जर हालत में होने के कारण खाली पड़े आवासों में अराजक तत्वों का लगातार अतिक्रमण व कब्जा बढ़ता गया। ब्लॉक बी द्वारा बराबर खाली कराने हेतु समय-समय पर नोटिस देती गई किंतु कब्जेधारियों द्वारा खाली नहीं किया गया। इस दौरान परियोजना के सुरक्षा व अन्य अधिकारियों, ट्रेड यूनियन नेता ओन के साथ कब्जेधारियों द्वारा मारपीट, झड़पें इत्यादि की गई जिसके बाद एनसीएल प्रबंधक ने उच्च न्यायालय की शरण ली और पर संपत्ति को मुक्त कराए जाने का आदेश पारित हुआ जिसके एवज में आज दिनांक 20 सितंबर 2022 दिन सोमवार 60 अवैध एलसीएच आवास दोस्ती करण कर मुक्त कराया गया।


