Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार के द्वारा आज जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल योजना के अंतर्गत

 जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार के द्वारा आज जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल  योजना के अंतर्गत पिपरगवा  ग्राम में निर्माणाधीन पेयजल पाइप लाइन योजना के कार्यों  का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत निर्माणाधीन पाइप लाइन का कार्य  का गुणवत्ता सुनिश्चित करें । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बनाई जा रहे टंकी के निर्माण कार्य की साप्ताहिक प्रगति की   रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ प्रस्तुत की जाए। तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जितने भी गांवों में टंकी निर्माण का कार्य किया जा रहा है उसमें  कितने लेबर लगाए जा रहे है इसके अतिरिक्त   गांव में पाइप लाइन डालने के कार्य में कितने लेबर कार्य कर रहे है उसकी सूची भी बनाई जाए।उन्होंने   कहा कि प्रत्येक घर में कनेक्शन हो एक भी घर छूटने न पाए यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी ग्राम पंचायतों में हर घर नल से जल योजना के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं उस कार्य मे  कितने लेबर लगे हैं जिसकी सूची लेबरों  को सूचीबद्ध कर प्रस्तुत किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>