Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

कानपुर में सरकारी बस ने मारी मेट्रो इंजीनियर को जोरदार टक्कर

 कानपुर में सरकारी बस ने मारी  मेट्रो इंजीनियर को जोरदार टक्कर

कानपुर में सरकारी बसों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है वही हम आपको बताते हैं पूरा मामला दिनांक 28-09-2022  कानपुर के चुन्नीगंज 2 बजे का है जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे सरकारी बस ने मेट्रो का कार्य कर रहे इंजीनियर को इतनी जोरदार टक्कर मारी की इंजीनियर लगभग 20 मीटर की दूरी पर जा गिरा । यह देख बस का ड्राइवर वहां से रफूचक्कर हो गया इलाकाई लोगों ने व कार्य कर रहे सभी इंजीनियरों ने जल्द से जल्द पास के निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया । 

कुछ महीने पहले टाटमिल पर इलेक्ट्रिक बस ने मारी थी टक्कर

बीते कुछ महीने पहले टाटमिल चौराहे पर इलेक्ट्रिक बस की टक्कर से लगभग 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी और अब सरकारी बस ने आतंक मचा रखा है । परेड से चुन्नीगंज जाने वाली रास्ता बंद होने के बावजूद भी सरकारी बसें उल्टी रास्ता से घूम कर इतनी तेजी से गुजरती हैं की किसी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं ।

क्या इन सरकारी बसों पर किसी प्रकार की कोई प्रतिबंध लगेगा या अपनी मनमानी कर ऐसे ही मेट्रो का कार्य कर रहे इंजीनियर को टक्कर मारते रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>