Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

सरस्वती विद्यालय गोरबी में पुलिस ने नशे के विरुद्ध किया जागरूक

 

Image

 गोरबी/सिंगरौली। प्रदेश सरकार द्वारा जारी नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान में थाना मोरवा एरिया कि चौकी गोरबी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा बताया कि (नशे)जिनकी चपेट में लोग कम उम्र में ही आ जाते हैं। बताना चाहूंगा कि प्रदेश सरकार के मंशा अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को गति देते हुए मोरवा थाना एरिया कि चौकी गोरबी पुलिस द्वारा विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त के साथ-साथ सुरक्षा, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर चर्चा की।सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में मोरवा (एसडीओपी)अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं मोरवा थाना निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह (यू पी सिंह) के निगरानी में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी को नशे से दूर रहते हुए देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इसके साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग के साथ दूसरों को भी उपयोग करने कि सलाह देनी चाहिए। अभियान में उपस्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस को अपने बीच पाकर उत्सुकता वश पूछे गए सवालों का गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार ने उचित जवाब भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>