Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Rotary club of kanpur : गर्भाशय के मुख्य के कैंसर, उससे बचाव एवं निदान के बारे में किया जागरूक

 

कानपुर रोटरी क्लब कानपुर एवं जी. एस. वी. एम. मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सको के सहयोग से स्थानीय मेहफिल रेस्टोरेन्ट, सिविल लाइन्स, कानपुर में महिलाओं के गर्भाशय के मुख्य के कैंसर, उससे बचाव एवं निदान के बारे में जागरूक किया गया।

File photo

कानपुर से वासिफ खान की रिपोर्ट 

जागरूकता कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष एवं कैंसर क्लीनिक की इन्चार्ज प्रोफेसर डा० नीना गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में होने वाले कैंसरों में यह दूसरा सबसे प्रमुख कैंसर है जिससे महिलाये कई बार मृत्यु को प्राप्त होती है और भारत में इसकी संख्या दिनो दिन बढ़ रही है। योनि द्वारा गन्दा पानी आना, असामान्य खतस्त्राव आदि इस कैंसर के मुख्य लक्षण है। कैंसर क्लीनिक की सह इन्चार्ज डा० पविका लाल ने बताया कि प्रत्येक महिला को, कोई तकलीफ न होते हुये भी हर तीन साल में एक बार पाप सीमियर टेस्ट करा लेना चाहिये ताकि शुरुआती दौर में ही इस कैंसर को पकड़ा जा सके। 

File photo

डा० प्रतिमा वर्मा ने इस कैंसर के बचाव के लिये लगाये जाने वाले टीके के बारे में बताया। वहीं डा० दिव्या द्विवेदी ने जज्जा बच्चा अस्पताल में उपलब्ध इस कैंसर सम्बन्धित नई जावों एवं इलाज जैसे -कोलोस्कोपी लीप क्रायो आदि के बारे में अवगत कराया । डा० सुचिता त्रिपाठी ने रोटरी क्लब के सहयोग से जज्जा बच्चा अस्पताल में रोगी हित में हुये कार्याे जैसे थैमोकोअमुलेश आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर विशेष रूप से से० मुकुल टण्डन, रो० राजबीर सिंह ग्रोवर, रो० सुधीर मेहरोत्रा, रो० सुशील चक, रो० राजीव अग्रवाल, रो० गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>