Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

कानपुर जीवन ज्योति अस्पताल में डॉक्टर की लापारही से गई नवजात शिशु की जान

डॉक्टर की लापरवाही ने छीनी एक घर की खुशियां 

सार

निजी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की जान चली गई । परिजनों का आरोप है की डॉक्टर के मौजूद ना होने पर अस्पताल में ये कहकर लौटा दिया की अभी समय नहीं हुआ है बाद में आना । जिसके चलते नवजात शिशु की मौत हो गई । जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल ले बाहर जमकर हंगामा काट और डॉक्टर पर कारवाही की मांग की । 
File photo

निजी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से एक घर में आने वाली खुशियों की सांसे छीन गई। जबकि महिला की हालत अभी स्थिर नहीं है। इस पर परिजनों ने शुक्रवार देर शाम अस्पताल में हंगामा काटा और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व अस्पताल में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की। 

रानीघाट निवासी अतुल शुक्ला ने बताया की पत्नी का उपचार जीवन ज्योति हॉस्पिटल में डॉक्टर जुगनू सिंह से चल रहा था । डॉक्टर ने 5 जनवरी की तारीख दिया था लेकिन पत्नी को 1 जनवरी को पीड़ा होने लगी जिसपर उससे दिखाने अस्पताल लाए । अस्पताल में डॉक्टर के ना होने पर ये कहकर भेज दिया गया की अभी समय नहीं हुआ है । 5 जनवरी को आना ।

 5 जनवरी को अधिक पीड़ा होने पर परिजन जब अस्पताल लेकर भागे तो परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ना तो कोई डॉक्टर था और ना कोई स्टाफ,  परिजनों ने जब अस्पताल में हंगामा किया तो ये कहकर शांत करवा दिया गया की सभी थोड़ी देर शांति से बैठो जब डॉक्टर आयेंगे तो इलाज किया जाएगा । 

जिसपर गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया जिसके बाद स्टाफ ने किसी दूसरे डॉक्टर को बुलाया और ऑपरेशन करने को कहा । जिसपर परिजनों ने डॉक्टर जुगनू सिंह को बुलाने की बात कही जिसपर ये कहकर टाल दिया गया की वो अभी बाहर है । 

3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद पता चला की नवजात शिशु की 4 दिन पहले ही गर्व में मौत हो चुकी थी । जिस पर परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही बताते हुए कारवाही की मांग की । 


 निजी अस्पताल में ना तो डॉक्टर है और ना कोई स्टाफ

File photo
अवनीश अस्पताल मालिक 

अस्पताल मालिक से बात करने पर पता चला की अस्पताल में ना तो कोई डॉक्टर पाबंदी से आते है और ना कोई स्टाफ है फिर भी नर्सिंग होम राम भरोसे चल रहा है । एक महिला  कर्मचारी है जो वक्त आने पर रिसेप्शन (Reception ) और नर्स दोनो के काम को बाखूबी अंजाम देती है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>