Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur News सुपर ऑफिशियल के खिताब से नवाजे गए शहर के सुनील चतुर्वेदी, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, किया गया भव्य सम्मान

 

File photo

कानपुर/ ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चौथे ग्रेपलिंग इंडियन ओपन प्रतियोगिता का आयोजन ऋषि कुल स्कूल के इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में किया गया। 

जहां एक ओर प्रतियोगिता में शहर के सुनील चतुर्वेदी ने पारदर्शी व बेहतरीन निर्णय दिए व प्रतियोगिता संचालन की अतिरिक्त मिली जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से संभाला जिसको देखते हुए ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओपी नरवाल, निदेशक बलविंदर सिंह द्वारा सुनील चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। साथ ही ही ब्लेजर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सुपर ऑफिशियल्स के खिताब से सुनील चतुर्वेदी और दुर्गेश्वर को नवाजा गया।

आए हुए मुख्य अतिथियों कविता जैन पूर्व कैबिनेट मंत्री, तीरथ राणा भाजपा जिला अध्यक्ष, देवेंद्र कादियान समाज सेवक, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सुनील चतुर्वेदी की जमकर प्रसंशा की।

      ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव रविकांत मिश्रा व ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>