कानपुर में बदमाशों का आतंक जारी सरकार पर उठे कई सवाल ?
कानपुर । थाना जूही के रहने वाले टार्जन गैंग पर एक बार फिर पीड़ित परिवार ने कई आरोप लगाते हुए आईरा प्रेस क्लब में वार्ता की । प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित के द्वारा जूही पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए । पीड़िता ने बताया कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर उल्टा पीड़ित और उसके सहयोगियों पर मुकदमा लिखने व धमकाने का काम कर रही है ।
बताते चले थाना जूही क्षेत्र के साईपुरवा निवासी टार्जन और टार्जन गैंग सदैव ही जूही और बाबूपुरवा पुलिस के लिए सर दर्द बनी रहती थी । पिछले 2022 में टार्जन और उनके आतंक को खत्म करने का जिम्मा साउथ पुलिस द्वारा उठाया गया और डीसीपी साउथ के आदेश पर जूही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए टार्जन गैंग की कमर तोड़ दी थी । एक बार फिर टार्जन गैंग अपने उफान में आती दिख रही है । बीते तीन जून को टार्जन के खिलाफ लिखवाए गए मुकदमे में कोर्ट में गवाही देकर वापस घर लौट रही मीना और उसकी पुत्री पर टार्जन और टार्जन गैंग की महिलाओं ने मिलकर हमला कर किया था । मीना ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो क्षेत्रीय लोगों के पहुंचने के बाद टार्जन गैंग के अन्य सदस्यों ने पीड़ितों पर पथराव करना शुरू कर दिया । पीड़िता ने बताया कि उनके पास टार्जन गैंग की महिलाओं और अन्य साथियों के द्वारा की गई मारपीट की वीडियो उनके पास उपलब्ध है जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार के द्वारा थाना जूही में की गई पर जूही पुलिस ने पीड़ित की सुनने की जगह आरोपियों की पैरवी करना शुरू कर दिया । सोशल मीडिया पर कुछ खबरें चलने के बाद जूही पुलिस थोड़ा बैक फुट में आई और पीड़ित की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया बाद में आरोपियों से साठ गांठ कर पीड़ित और उसके अन्य साथियों पर मुकदमे दर्ज कर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साईपुरवा निवासी सियाराजी ने बताया कि उनके क्षेत्र में रहने वाला टार्जन और उसके साथी आए दिन क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़,मारपीट,लूट,डकैती जैसी घटनाएं करते रहते हैं और राजनीति संरक्षण के कारण स्थानीय पुलिस भी उनके दबाव में काम करती नजर आती है । सियाराजी ने बताया की कई बार टार्जन और उसके साथियों ने उसके पुत्र को रास्ते में रोक कर कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी है । फिर भी स्थानीय पुलिस उनकी सुरक्षा करने की जगह उल्टा आरोपियों के साथ मिली भगत कर सियाराजी के लड़कों और उसके अन्य साथियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर टार्जन पर दर्ज हुए मुकदमे में समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है । प्रेस वार्ता में कही गई बातों और पीड़ित परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर जूही पुलिस की कार्यशैली पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं । बताते चले टार्जन गैंग सदैव भी सुर्खियों में रहता है और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहता है फिर भी स्थानीय पुलिस इस गैंग पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम है । आईरा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर पीड़ित परिवार ने टार्जन और टार्जन गैंग के द्वारा किए जा रहे कई गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है । प्रेस वार्ता कर पीड़ित परिवार ने टार्जन गैंग पर कठोरतम कार्यवाही की मांग भी की है ।


