Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Karauli News गंगा दशहरा के पर्व पर करौली शंकर महादेव जी के द्वारा मां गंगा आरती,भजन व महाहवन का किया गया आयोजन

 गंगा दशहरा के पर्व पर करौली शंकर महादेव जी के द्वारा मां गंगा आरती,भजन व महाहवन का  किया गया आयोजन

 हजारों भक्तो ने लगाई मां गंगा में आस्था की डुबकी

File photo

 शकर सेना के द्वारा गंगा आरती व भजन संध्या के मुख्य अतिथि  रहे बनवारी लाल कंछल

File photo

कानपुर - सरसैया घाट के गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को करौली सरकार जी के द्वारा मां गंगा आरती के संकल्प में आज गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर किया गया भव्य आयोजन जिसमें देश के सभी शहरों से आए भक्तो ने इस आयोजन में भाग लिया।शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने गंगा आरती के साथ भजन संध्या का आयोजन कर भक्तों को आनंदित किया। आज की गंगा आरती ,भजन संध्या व महाहवन के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी की मुख्य उपस्थित गंगा तट पर रही। आरती के पश्चात उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आध्यात्मिक रूप से गंगा जितनी पवित्र निर्मल स्वच्छ और पतित पावनी है अपने ऋषियों ने भौतिक रूप से भी गंगा को उतना ही स्वच्छ निर्मल और पवित्र रखने का निर्देश दिया है। देश की जनता को अपना कर्तव्य समझ कर गंगा को मातृ्वत स्थान देते हुए उन्हें संरक्षित तथा प्रदूषण मुक्त करने हेतु पूर्ण सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इस तरह से आयोजनों को करवाने के लिए करौली शंकर महादेव जी को धन्यवाद किया की इस तरह मां गंगा के तट पर आयोजनों से अपनी संस्कृति को बल मिलता है इन आयोजनों में युवाओं को भी अपनी सहभागिता करनी चाहिए ये संदेश भी दिया साथ ही ये भी कहा की   पॉलीथिन प्लास्टिक के दोने प्लेटे,विभिन्न संस्कारों से   उतारे गए केस, विभिन्न उत्सवों के समय निर्मित होने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस व केमिकल रंगों से रंगी मूर्तियों का विसर्जन,अधजली शव का प्रवाह प्रतिबंध करते हुए कपड़े धोने तथा स्नान के दौरान शैंपू साबुन तेल उबटन आदि का प्रयोग पर रोक लगाई जानी चाहिए।

 इसी दौरान शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने मां गंगा के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हु कहा की गंगा के समीपवर्ती क्षेत्रो में स्थापित फैक्ट्री को यथासंभव अन्यत्र स्थापित किया जाए। सीवर गंदे नालो तथा कारखाने से निकलने वाले हानिकारक द्रव्यो को किसी भी स्थिति में गंगा में ना गिरने दिया जाए। औसत जल प्रवाह निरंतर प्रभावित होते रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्री चोपड़ा ने कहा कि गंगा प्रिजर्वेशन एक्ट सरकार द्वारा बनाया जाए तथा शक्ति से उसका पालन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही गंगा में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने को अक्षम्य अपराध की श्रेणी में सम्मिलित करते हुए ऐसे कृतियों को संलिप्त पाए जाने पर कठोर दंड का प्रावधान भी होना चाहिए। आज देश के प्रत्येक नागरिक समाज और सरकार का यह उत्तरदायित्व है कि गंगाजल को प्रदूषित न होने दें ताकि भविष्य में हमें स्वच्छ गंगाजल के लिए कहीं तरसना न पड़े हम सब का मां गंगा को स्वच्छ रखना नैतिक कर्तव्य है। इसी के साथ आज सरसैया घाट पर विशाल गंगा आरती के पश्चात भजन संध्या व महाहवन का सभी भक्तों ने आनंद लिया प्रातः सभी भक्तो ने मां गंगा का आचमन किया और डुबकी लगाई तट पर करौली शंकर महादेव जी के द्वारा महाप्रसाद प्रसाद व शरबत आदि का वितरण किया गया । उपरोक्त करौली सरकार के तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक रविवार को  सायं 7 बजे होने वाली गंगा आरती में शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष मीना द्विवेदी, ज्योती मिश्रा, नंदिनी, प्रीती शुक्ला, ममता मिश्रा, शंकर सेना के कानपुर जिला प्रमुख युवा शाखा विनय वर्मा, जिला प्रमुख विशाल बाजपेयी, आलोक,  रितेश तिवारी, आयुष द्विवेदी, अमन शुक्ला के साथ  सैकड़ो गंगा भक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>