बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति के बैनर तले शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर में 17 जून को बाबा महाकाल यज्ञ सेवा समिति के बैनर तले काली मठिया, महाकालेश्वर मंदिर स्वरूप नगर में आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर समिति की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वही कार्यक्रम के आयोजक ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री जी ने बताया की सुबह 9 बजे से प्रारंभ करके शाम 5 बजे तक निरंतर शर्बत वितरण किया गया , जिसमें प्रमुख रूप से अजीत श्रीवास्तव, दीपा निगम, पुनीत गुप्ता, अनीता अग्रवाल, निखिल शुक्ला, पंडित विनय बाजपेई, राघवेंद्र मिश्रा, रवि यादव, निधी मेहरोत्रा, डॉ हिमानी मेहरोत्रा, पुष्पा सिंह चौहान, समीर ओबेरॉय आदि लोग उपस्थित रहे और कल दिनांक 18 जून को भी शरबत वितरण किया जाएगा यह जानकारी मंदिर प्रबंधक नरेंद्र शास्त्री जी ने दी |

