Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Hatrus News हाथरस घटना को लेकर श्री करौली शंकर महादेव गुरुजी ने किया सरसैया घाट पर शांति हवन

कानपुर -  हाथरस के सिकंदराराऊ में बीते मंगलवार को सैकड़ों लोगों के लिए अमंगल रहा। दरअसल सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में सत्संग चल रहा था जिसमें लाखों लोग आए हुए थे। भरी गर्मी में सत्संग सुनने पहुंचे लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी उनमें से कुछ लोगों के लिए ये आखिरी सत्संग बन जाएगा। यूपी के हाथरस में हुए इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।हाथरस में हुये दुःखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाली पुण्य आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए परम पूज्य करौली शंकर महादेव जी व शंकर सेना द्वारा सरसैया घाट पर प्रातः 11 बजे से शांति पाठ, हवन व पूजन को आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी मनोजानंद जी व संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में सब नें मिलकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करी।कार्यक्रम में शंकर सेना के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा,अमित शास्त्री,डॉ उदितानंद ब्रह्मचारी,आचार्य गिरजा शंकर दास, उमा शंकर रमन,सुधीर दास आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>