Reporter: Mohd Tahleel
जाजमऊ की लेदर फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग
जाजमऊ,150 फिट रोड पर स्थित नाज़ लेदर्स फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
सूचना को तुरंत अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने निर्देश पर तत्काल 2 दमकल गाडियां घटना स्थल पर पहुंची पंपिंग शुरू होते ही आग और भड़क गई तो तुरंत और दमकल गाड़ियों को मांग की गई फिर मीरपुर, फ़ज़ल गंज,किदवई नगर,लाटूश रोड,नरवल फायर स्टेशन से और भी दमकल गाडियां मौके पर पहुंची
कुल 7 फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के कुशल निर्देशन में फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया आग से लड़ते हुए फायर कर्मी सलमान अली चोटिल हो गए हैं आग पूरी तरह बुझा दी गई है। कोई जनहानि की सूचना नही है मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा पूरे समय घटना स्थल पर स्वयं मौजूद रहे।
