Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Kanpur Fashion Show हुनर फैशन एंड टैलेंट शो सीजन 2 का हुआ आयोजन



कानपुर दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 13 जुलाई दिन शनिवार लाजपत भवन मोती झील कानपुर नगर में हुनर फैशन एंड टैलेंट शो सीजन 2 आयोजित किया गया जिसमें देश भर जैसे (गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, कोलकाता, राजस्थान विभिन्न राज्यों से आए सभी दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की शुरुआत माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों ने अपना हुनर दिखाया एक बच्ची जो जहांगीरपुर उत्तर प्रदेश से आई है जिसके दोनों हाथ नहीं है उसने पैरों से पेंटिंग बनाकर सबका मन मोह लिया एक बच्चा जो राजस्थान से है उसने अपने पैरों से कैसियो बजाकर सबको अचंभित कर दिया एक बच्ची जो धनबाद से जिसका एक पैर नहीं है उसने डांस कर सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ऐसे ही दिव्यांग प्रतिभागियों ने पूरा माहौल के रोंगटे खड़े कर देने वाला कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं आशीर्वाद स्वरुप तालिया की गड़गड़ाहट ने सबका मनोबल और भी ज्यादा बढ़ा दिया कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पर श्री केडी सिंह गाजियाबाद एवं अजीत प्रताप सिंह जी संरक्षक वानर सेना भी उपस्थित रहे
फैशन शो में हर प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा से यह संदेश दिया कि सबका मालिक एक है तो हम अलग कैसे हैं हम सब एक हैं

कार्यक्रम में दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइ‌टी के संरक्षण मंडल से श्री इंद्र मोहन रोहतगी जी. विजय कपूर जी विष्णु भूषण जी श्री राजीव अग्रवाल जी मौजूद रहे कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने में श्रीमती स्मृति धनधानिया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अर्चना आडवाणी इवेंट कोऑर्डिनेटर रजनीश वर्मा प्रोग्रामिंग को कोऑर्डिनेटर कार्यक्रम का संचालन सुशील चक जी बॉबी जी ने किया एवं सभी वालंटियर दिव्यांग बच्चों और अभिभावकों का संस्था की सचिव मनप्रीत कौर जी ने सभी आए हुए स्पॉन्सर दानदाताओं मेहमानों वा बच्चों का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>