गुरु शिष्य परम्परा प्रशिक्षण योजना' के अन्तर्गत पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र "नक्कारा वांदन" का प्रशिक्षण
कानपुर:- आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा संचालित वर्षः 2024-25 'गुरु शिष्य परम्परा प्रशिक्षण योजना' के अन्तर्गत पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र "नक्कारा वांदन" का प्रशिक्षण, प्रशिक्षक हरीश चन्द्र द्वारा स्थान-885, राम आसरे नगर, नहर के किनारे, गोविन्द नगर, कानपुर- 208006 में अपराहन- 1.30 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० इन्द्र मोहन रोहगती को आना था परन्तु किसी कारण वह आ नहीं पाये तो उन्होने दूरभाष पर कार्यक्रम प्रशिक्षक- हरीश चन्द्र व शिष्यओं को अपना आर्शिवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में निम्न शिष्य उपस्थित रहे- रिषभ, अंकित, बाबू, साहिल व संगतकलाकार- संदीप हारमुनियम व गायन, ढोलक- विशाल व शिक्षक हरिशचन्द्र रहे। शिक्षक हरीश चन्द्र ने सरकार की इस मुहिम के लिये सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया! राम गोपाल समुद्रे, दीप मास्टर व अन्य लोग उपस्थित रहे!

