Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Loading>>

Samajwadi party वृक्षारोपण व केक काटकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया

 

     कानपूर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई व नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने आर्यनगर विधान सभा के वार्ड 83 चीना पार्क मे पौधारोपण कर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमे सभी समाजवादियों ने अनेकों पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया 

इस अवसर पर कानपूर नगर मे  1 तारीख से लेकर 7 तारीख तक पौधा रोपण करने का कार्य सभी सामाजवादी करेंगे  यह संकल्प लिया गया हैं अधिक से अधिक पौधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या से लेकर सप्ताह भर पौधे लगाने का कार्य हम सब मिल कर करेंगे,

जहां जहां भी पौधे लगाए जाएंगे वहां वहां प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी कि पौधे की देखभाल पानी और आवारा पशु से बचा के रखा जाए ताकि पौधे बढ़ सकें अत्यधिक गर्मी से प्रदेश में हो रही पौधे की कमी से आइए हम सब अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि जब गर्मी का समय आए तो भीषण गर्मी को रोका जा सके।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नगर अध्यक्ष फजल महमूद विधायक अमिताभ बाजपेई मिंटू यादव, बंटी  सेंगर, पार्षद पति मो सारिया, एहसास बॉबी, महताब आलम, दानिश खान, शाहनवाज खान, मो आसिफ, शादाब नानू आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Advertisement

Loading>>

Advertisement

Loading>>

Click Here >>